कवर्धा बवाल के बाद ट्रांसफर:IG विवेकानंद सिन्हा को हटाया गया, ADG नक्सल ऑपरेशन की दी गई जिम्मेदारी


कवर्धा बवाल के बाद अब दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा को हटा दिया गया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब विवेकानंद सिन्हा नक्सल ऑपरेशन के एडीजी बना दिए गए हैं। सरकार की तरफ से ट्रांसफर का आदेश शनिवार की शाम जारी किया गया। गृह विभाग के अपर सचिव मनोज श्रीवास्तव की तरफ से जारी किए गए इस आदेश में दुर्ग रेंज के नए आईजी की घोषणा भी की गई है।

आदेश के मुताबिक अब तक विशेष सूचना शाखा के आईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस अफसर ओपी पाल को दुर्ग रेंज का आईजी बना दिया गया है। माना जा रहा है कि 1 से 2 दिन के भीतर यह दोनों ही अफसर अपनी नई जगहों पर जाकर ज्वॉइनिंग दे देंगे।

3 और 5 अक्टूबर को कवर्धा में हुई हिंसक झड़प के बाद से ही लगातार IPS विवेकानंद सिन्हा कवर्धा की कानून व्यवस्था पर नजर नजर बनाए हुए थे। वो वहां के हालातों पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को रिपोर्ट कर रहे थे। सिन्हा विपक्षी दलों को निशाने पर भी थे। काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ FIR करने तक की मांग की थी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.