पुलिस कॉन्स्टेबल रावेंद्र।
रौशन बघेल
राजधानी!एक महीने पहले रायपुर की अदालत से एक कैदी फरार हो गया था। इस मामले में पुलिसकर्मी की प्लानिंग सामने आई है। रायपुर के एक पुलिसकर्मी ने कैदी को भगाने में उसकी पूरी मदद की। कैदी को भगाने की खुफिया प्लानिंग में पुलिस कॉन्स्टेबल खुद शामिल था। ये बातें खुद रायपुर पुलिस की जांच में सामने आए हैं। अब इस कांड को अंजाम देने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल पर FIR की है। रायपुर SP ने इस मामले में बेहद नाराजगी जाहिर की है। पुलिसकर्मियों के इस तरह के भ्रष्ट रवैये पर उन्होंने अफसरों को भी फटकारा है और ऐसी हरकतों को कतई न सहने का अल्टीमेटम दे दिया है।
फरार आरोपी अनुपम झा।
कैदी को भगाने वाले आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल रावेन्द्र प्रसाद पटेल के खिलाफ अब सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। इसके खिलाफ डिपार्टमेंटल एंक्वायरी के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। एक महीने पहले रावेंद्र हत्या के मामले में आरोप बिहार के रहने वाले अनुपम झा को लेकर कोर्ट कैंपस आए थे। यहां झा की पेशी थी। पेशी से पहले पुलिस के चंगुल से झा के भाग जाने की खबर सामने आई। इसके बाद रावेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया था। SP ने इस मामले की जांच करने को कहा था।
पुलिस के उड़े होश
अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि रावेंद्र हत्या के आरोपी और रायपुर की जेल में बद अनुपम झा के रिश्तेदारों से संपर्क में था। घर वाले भी जानते थे कि रावेंद्र की ड्यूटी अनुपम को कोर्ट ले जाने में लगती है। खबर है कि आरोपी के घर वालों और रावेंद्र के बीच एक डील हुई। इसके बाद रावेंद्र ने भागने में झा की मदद की। कोर्ट से झा के भागने के बाद खुद रावेंद्र ने थाने में कैदी के फरार होने की FIR लिखवाई थी। ये तथ्य सामने आते ही अफसरों के होश उड़ गए।