राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जगदलपुर नगर निगम के पार्षद धन सिंह नायक से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। धन सिंह विकास संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर जगदलपुर से तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर पहुंचे थे और राज्यपाल से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने इसके लिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय नहीं लिया था। जब राज्यपाल को इस बात की जानकारी मिली कि वे तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर आए तो उन्होंने धन सिंह को राजभवन के अंदर बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनीं। धन सिंह ने राज्यपाल को धन्यवाद दिया।
तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके आए पार्षद धन सिंह नायक की समस्याओं से राज्यपाल हुई अवगत
0
November 28, 2021