नगर पंचायत बोड़ला में नए थानेदार आने के बाद बढ़ा नशा कारोबारियों का हौसला, बोड़ला पुलिस पर उठता सवाल?


कबीरधाम
! दरअसल मामला है जिले में स्थापित नगर पंचायत बोड़ला का जहां नगरवासीयों का कहना है कि वे चैन की सांसे चंद दिनो तक ही ले पाए जोकि नए थाना प्रभारी के आने के बाद बंद सा हो गया, नगर वासियों का कहना है कि नए थाना प्रभारी के सुस्तीकरण के चलते नशे के कारोबारियों में उत्साह का माहौल तो नगर वासियों में डर का बादल छाया हुआ है ।


नगर के वार्ड नंबर 01,08,10 सहित 12 में अवैध शराब व गांजा कोचियों के द्वारा नशेड़ियों को आसानी से मुहैया कराया जा रहा है जिसके चलते वार्डवासियों को समय से पहले दरवाजा बंद करना पड़ रहा है ,शराबियों के आए दिन द्वारा वार्ड में गाली गलौच मारपीट किया जाता है जिसकी सूचना वार्डवासी संबंधित थाने में दे दे कर थक हार चुके है ,थानेदार के द्वारा अब तक किसी प्रकार का कोई कार्यवाही नहीं किया गया है जिसके कारण वार्डवासियों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखी जा सकती है ।


नगर के होटलों व ढाबों में खुलेआम बेची व पिलाई जा रही शराब...

इतना ही नहीं नगर में स्थापित ढाबों व होटलों में भी संचालकों के द्वारा खुलेआम शराब बेची व पिलाई जा रही है, ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी थाना प्रभारी व आबकारी विभाग को न हो बावजूद यह गोरख धंधा बंद होने के बजाय बढ़ता जा रहा है ,जिससे युवाओं व् विद्यार्थीयों के भविष्य में सीधा प्रहार किया जा रहा है ।


अब देखना यह है कि सवालों के घेरे में रहने वाले  पुलिस विभाग और विभाग में बैठे उच्च अधिकारी अवैध शराब व गांजा बेचने वालों के ऊपर कोई कार्यवाही करते हैं की हर बार को तरह कोचियों को संरक्षण प्रदान ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.