कबीरधाम ! जिले स्थित देशी , विदेशी शराब दुकानो में शराब की भारी किल्लत, तो शहर के चौक चौराहे सहित गांव गांव पर ब्लैक में कैसे मिल रहा पर्याप्त मात्रा में शराब !

 


एक ओर शराब कोचियों व आबकारी विभाग का याराना तो दूसरी तरफ शराब प्रेमियों के जेब में सीधा डांका।


कबीरधाम । बता दें कि बीते कुछ दिनों से जिले में स्थित देशी ,विदेशी शराब दुकानो में शराब का प्रयाप्त मात्रा में नहीं मिल पाना शराब प्रेमियों के लिए काफ़ी दुखद का विषय है, शराब प्रेमियों को अवैध शराब बेचने वाले बिचौलियों को दो गुना से ज्यादा रकम अदा कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है, जिससे यह प्रतीत होता है कि शराब पीने वालों के जेब में सीधा डांका डाला जा रहा है।


आबकारी विभाग में बैठे नुमाइंदे और अवैध शराब बेचने वाले की याराना ।


अब आबकारी विभाग के उपर यह सवाल उठता होता है कि शराब दुकानों में जब शराब पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो शहर के चौक चौराहे संहित आस पास के ग्रामीण अंचलों में शराब कोचियों के पास भरपूर मात्रा में शराब कैसे पहुंच रहा है ।
विभाग के एक कर्मचारी ने नाम नहीं बताने के शर्त में बताया कि शहर के दोनों शराब दुकानो में देसी व अंग्रेजी शराब पर्याप्त मात्रा में होता है , जिसे स्कैनिंग कर डम कर दिया जाता है फिर शराब दुकान बंद होने के बाद नाश्ता के बहाने से लाए काला बेग में शराब भरकर दुकान से बाहर ले जाकर कोचियों को बीस रूपये अधिक दाम पर बेच दिया जाता है,इसी कारण कोचियों को शराब की कमी नहीं होती,अगर विभाग में बैठे उच्च अधिकारी के द्वारा शराब दुकानों में लगे सीसी टीवी व आवक पंजी सहित स्टॉक पंजी को खंगाला जाए तो सच बाहर आ सकता है, जिससे विभाग में बैठ दलाली कर रहे कर्मचारियों का जग जाहिर हो सके ।

वहीं सूत्र बताते हैं कि ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी विभाग में बैठे उच्च अधिकारियों को न हो बावजूद इनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया जाता इससे ज़ाहिर होता है कि इस खेल में उच्च अधिकारियों का भी सहभागिता है ।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.