कबीरधाम! जिले के वनांचल क्षेत्र जंगल रेंगाखार में तीन दिवसीय सरल प्रशिक्षण दिनांक 08/04/2022 से 10/04/2022 तक प्रारम्भ हुआ । प्रशिक्षण की शुरुवात माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया है। इस गुणवत्तापूर्ण सरल प्रशिक्षण में संकुल प्राचार्य एफ.एस. मेरावी के उद्धबोधन व मार्गदर्शन के रूप में वर्तमान में छात्रों के स्तर पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शिक्षक शिक्षिकाएँ से अनुरोध किया गया कि कोरोना काल मे बच्चों के शिक्षा प्रभावित हुई है उसे अपनी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से पूर्ण करने को कहा गया।
इस सरल प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में साहादुर तलवारे संकुल शैक्षिक समन्वयक रेंगाखार कला और मन्तलाल मरकाम संकुल शैक्षिक समन्वयक सिवनी खुर्द दोनों ने बारी बारी से अपने क्षमतानुरूप प्रशिक्षण दिए।
सरल प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को स्कूलों में कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा और बच्चों के बीच नवाचार के माध्यम से शिक्षा में गुणवत्ता मिलेगा।
इस सरल प्रशिक्षण में दोनों संकुलों से 22 शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ सम्मिलित हुए प्रधान पाठक कमल दास मुरचले, थानसिंह मेरावी, प्रदीप पाठक, सतन मेरावी, चम्पा परते, यशवंतीन नेताम, विमला मेरावी, देवकी मरकाम, सीमा धुर्वे, अनूपा नेताम, नम्रता अग्रवाल, सुखबती परते, शांति मेरावी, मधुबाला, सहायक शिक्षक मनोज कुमार, रामप्रसाद नेताम, नरेंद्र सिंह राजपूत, कोमल धुर्वे, दुर्गेश टेकाम आदि उपस्थित हुए।




