लोरमी! ग्राम डोंगरीगढ़ गोण्डवाना के महामानव गोंगपा के संस्थापक गोण्डवाना रत्न पेन दादा हीरा सिंह मरकाम जी के स्मृति में द्वितीय वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक सम्पदा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के तहत गोण्डवाना आदर्श सामुहिक का आयोजन किया गया। गोण्डवाना आदर्श सामुहिक विवाह का सुरुआत हासपेन दिलहरन मरकाम जी एवं अन्य साथियों के द्वारा ग्राम डोंगरीगढ़ में वर्ष 2019 में किया गया था जिसमे प्रथम चरण के मुख्य अतिथि तिरु. जयनाथ सिंह केराम जी (राष्ट्रीय प्रवक्ता गोंगपा), इस कार्यक्रम के अध्यक्षता तिरु. स्वारथ सिंह धुर्व जी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोंगपा), के द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के लिए रूप में पधारे हुए थे तिरुमाल द्विज्वेन्द्र सिंह मार्को जी (प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा छ ग), तिरुमाय रितु पन्द्राम जी (प्रदेश अध्यक्ष युमो गोंगपा छ ग), तिरु. अनार्य अधर्मी डॉ जे.लिंगो जी(जिला अध्यक्ष गोंगपा कवर्धा), तिरु. सतीश श्याम जी (जिला उपाध्यक्ष गोंगपा कवर्धा), तिरु. बाली सिंह ओट्टी जी (जिला संगठन मंत्री गोंगपा कवर्धा), तिरु. राजकुमार ओट्टी जी (ब्लाक अध्यक्ष गोंगपा पंडरिया), तिरु. सियाराम धुर्वे जी( जिला अध्यक्ष गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन कवर्धा), तिरु. उत्तम सिंह पोर्टे जी (जिला महासचिव गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन कवर्धा) तिरु. रामसिंह मरकाम जी (जिला अध्यक्ष युमो गोंगपा कवर्धा), तिरु.मुकेश धुर्वे जी( जिला उपाध्यक्ष युमो गोंगपा कवर्धा), तिरुमाय मीना आरमो जी( गोण्डवाना स्वर कोकिला), तिरु. भद्दु मरकाम (ब्लाक संयोजक गोंगपा), तिरु. शंकर मरकाम जी (ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य पंडरिया), एवं आस पास के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
गोण्डवाना आदर्श सामुहिक विवाह के शुभ अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों के द्वारा समाज को सन्देश दिया गया कि हम कैसे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, व कैसे हमारा समाज समृद्धशाली बनेगा इस पर सभी ने अपना अपना विचार रखा।
द्वितीय चरण में गोण्डवाना रत्न हीरा-मोती एजुकेशन फाउंडेशन का विमोचन मुख्य अतिथि के द्वारा भव्य रूप किया गया। ततपश्चात गोण्डवाना दुल्हिपेन-दुल्हापेन आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया इस वर्ष तीन जोड़े का विवाह गोंडी पुनेम के अनुसार सम्पन्न कराया गया
इस कार्यक्रम के संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि गोंगपा के सुप्रीमो हम सभी के मार्गदर्शक एवं हमारे प्रेरणास्त्रोत परम् आदरणीय तिरुमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंगपा), एवं गोंगपा के आधार स्तम्भ यूवा हृदय सम्राट परम् सम्माननीय तिरुमाल श्याम सिंह मरकाम जी (राष्ट्रीय महासचिव गोंगपा) इस कार्यक्रम के अध्यक्षता तिरुमाय माधो सिंह मार्को जी (राष्ट्रीय संगठन सचिव गोंगपा एवं 1 टु 10 व गोण्डवाना गणतंत्र गोटूल के संचालक) के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में तिरु. विश्वनाथ सिंह पोर्टे जी( राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोंगपा), तिरु. प्रभु सिंह जगत जी (प्रदेश अध्यक्ष युमो गोंगपा), तिरु. पुनीत मण्डावी जी(प्रदेश अध्यक्ष गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन (छ. ग.), तिरु. चेम सिंह मरकाम जी (कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन (छ. ग.), तिरु. बी. एल. जगत जी (प्रदेश महासचिव गोण्डवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन (छ. ग.), तिरु. लोक सिंह धुर्वे जी (जिला अध्यक्ष गोंगपा डिंडोरी मध्यप्रदेश), तिरु.डॉ विश्राम करन धुर्वे जी (मोटीवेशन फाउंडर, लाइफ कोच लाइफ काऊंसलर), तिरु. प्रेम सिंह टेकाम जी (प्राचार्य शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय कोदवा गोड़ान), तिरुमाय कृष्णा बाई यादव जी( सरपंच ग्राम पंचायत डोंगरीगढ़), तिरुमाय अहिल्या बाई साहू जी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोंगरीगढ़), तिरुमाय सुरेखा उइके जी (पंच वार्ड नं 1), तिरुमाय दुकलहीन बाई श्याम जी( पंच वार्ड नं 3), तिरुमाय सोनारिन बाई श्याम जी(वरिष्ठ समाजसेवी डोंगरीगढ़), तिरु. गोमती बाई सोनवानी (मितानिन दीदी डोंगरीगढ़) तिरुमाय चन्दा देवी मरकाम जी, तिरुमाय भुनेश्वरी उइके जी।
इस कार्यक्रम में तिरु. विश्वनाथ सिंह पोर्टे जी ने अपनी विचार को रखते हुए कहा कि गोण्डवाना को समृद्धशाली बनाने के समाज को सामुहिक विवाह कर समाज को ऋणमुक्त समाज बनाने का काम दादा हीरा सिंह मरकाम जी ने छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम प्रतापगढ़ कामठी से सुरुवात कर पूरे देश को एक नया सन्देश दिया गया था। और आज समाज में बहुत लोग सामुहिक विवाह कर रहे हैं और सामुहिक विवाह करके निश्चित ही समाज आज ऋणमुक्त होते जा रहा है।
ततपश्चात मुख्य अतिथि तिरुमाल श्याम सिंह मरकाम जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम डोंगरीगढ़ में वर्ष 2019 में गोण्डवाना आदर्श सामुहिक विवाह का सुरुवात हासपेन भाई दिलहरन मरकाम एवं मेरे छोटे भाई दिनेश शाह उइके व भुवन सिंह श्याम जी ब्लाक अध्यक्ष गोंगपा एवं अन्य साथियों के द्वारा किया गया था। उन्होंने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए बोला कि मुझे गोण्डवाना आंदोलन में चलते हुए 30 साल पूरे हो चुके हैं, दादा मरकाम जी के साथ पूरे देश में एक साथ दौरा किया आज निश्चित ही गोण्डवाना आंदोलन पूरे देश में सतत रूप से आगे बढ़ रहा है।
इसी कड़ी में गोंगपा सुप्रीमो तिरुमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम जी का भी उदबोधन हुआ उन्होंने अपनी बात को रखते हुए कहा कि समाज को एक सूत्र में बंधकर सामाजिक और राजनीतिक विचारधारा को समाज में लाना बहुत जरुरी है जिससे समाज में निश्चित ही राजनीतिक कड़ी मजबूत होगी।
इसी तारतम्य में विश्राम करन धुर्वे ने भी अपनी बात रखते हुए कहा किगोंडवाना रत्न हीरा मोती एजुकेशन फाउंडेशन ने शिक्षा और स्वास्थ्य सामाजिक राजीतिक स्वरूप को मंच क़े माध्यम से समाज को को एक सूत्र मे बाधने का आहवाहन किया साथ समाज को मंच क़े माध्यम से सन्देश दिया की इस फाउंडेशन क़े माध्यम से आने वाले समय मे कैडर क़े माध्यम से शिक्षा क़े प्रति जागरूक और शिक्षा का महत्व को आगे बढ़ाने और पेन दादा मरकाम क़े सपनो को पूरा करने क़े लिए हम सबको मिलकर एक सूत्र मे बाधने को प्रेरित किया गया। साथ में सामाजिक 750 गोत्र ववस्था पर प्रकाश डालते हुए राज गोंड, ध्रुव गोंड, अमात गोंड मे चल रहे सामाजिक टकराव को दूर कर एक सूत्र मे बांधकर चलने को प्रेरित किया
तथा मंच क़े माध्यम से बताया की गोंडवाना आंदोलन भारत क़े समस्त शोषित समुदाय का आंदोलन हैँ जिसे हम सबको मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाना हैँ मंच क़े माध्यम से सन्देश दिया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष तिरु. लल्ला राम परधान जी, उपाध्यक्ष तिरु. माखन सिंह मरावी जी, सचिव तिरु. चंदन सिंह पट्टा जी, कोषाध्यक्ष तिरु. भुवन सिंह श्याम जी , सह सचिव तिरु. दिनेश शाह उइके सहित ग्राम से गंगा राम पत्ता, राधे सिंह धुर्वे, राजेन्द्र कुमार उइके, केशर सिंह उइके, मुकेश शाह टेकाम, हेमन्त मरकाम, संजीत मरकाम, विशम्भर सिंह मरावी, बलराम पट्टा, चैन सिंह उइके, राम मरावी, सुधवार सिंह पट्टा, रामकुमार नेताम, दिनेश कुमार ध्रुव, श्रवण श्याम, मोहन धुर्वे, रोमिन पट्टा, योगिराय पट्टा, अजय टेकाम, चैन सिंह टेकाम, राम सिंह टेकाम, टीकम मरावी, मेलु राम, सुंदर सिंह मरावी, धन सिंह मार्को, कृष्णा मार्को, सहित आस पास के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


