कबीरधाम पुलिस रील में, बदमाशों की बदमाशी रियल में ।


कबीरधाम
! हम बात कर रहे हैं डिप्टी सीएम विजय शर्मा के गृह जिला कबीरधाम का यह वही जिला है जिसे कभी शांति के टापू के नाम से जाना जाता था,जिसे आज कबीरधाम पुलिस के नाकामीयों के चलते अपराध का गढ़ के नाम से जाना जा रहा है।


एक तरफ पुलिस दुकानों में जाकर गोगो पेपर पकड़ रील बनाकर सुर्खियों बटोर रही तो दूसरी ओर गोगो पेपर में डलने वाली गांजा को बेचने वाले बेखौफ होकर अवैध गांजा बेच महल टिका रहे हैं,जिस पर कभी कबीरधाम पुलिस की नजर जाती ही नहीं,जिला पुलिस की निष्क्रियया के चलते बेख़ौफ़ गुंडे बदमाश खुलेआम चाकू चला रहे है ।
अभी हाल ही में आपने सोशल मीडिया पर कवर्धा स्थित नवीन बाजार का एक वायरल वीडियो देखा ही होगा, जिसमें दो दुकानदार आपस में लड़ रहे हैं ,जिसमें एक दुकानदार दूसरे के ऊपर खुलेआम बीच बाजार में चाकू से हमला करते नजर आ रहा है ।



गुंडे बदमाशों से लेकर अवैध गतिविधियों में रहने वालों में कबीरधाम पुलिस का खौफ अब नहीं रहा । जिसके कारण
जिलेवासियों में दहशत का माहौल है गुंडे बदमाश खुलेआम चाकू मारकर चले जा रहे हैं,पुलिस रील बनाने में व्यस्त है।
गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले का हाल ऐसा है तो राज्य के अन्य जिलों की तो बात ही छोड़ दो ।

अब देखना यह है कि क्या कबीरधाम पुलिस अब भी शांत बैठती है कि गुंडे बदमाशों में पुलिसिया खौफ पैदा कर पाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.