कबीरधाम ! बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार निष्कासित कांग्रेसी नेता मनोज चंद्राकर उर्फ मन्नू निवासी ग्राम नानापुरी थाना कुंडा चार पहिया वाहन क्रमांक मारुति सुजुकी वैगन आर वाहन क्रमांक CG 04 KR 2464 से अपने एक और सहयोगी के साथ मिलकर 08 नग कार्टून पेटियों में 400 नग पाव प्रिंस लेमन देशी मदिरा मध्य प्रदेश में विक्रय हेतु कुल 72 बल्क लीट जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 32,000 का अवैध परिवहन करते पीपर माटी से कंजेटा मार्ग ग्राम भरतपुर थाना पांडातराई में आबकारी विभाग के टीम के द्वारा पकड़े गए।
मनोज चंद्राकर उर्फ मन्नू एक निष्कासित नेता है, जो पूर्व विधायक ममता चंद्राकर के बहुत करीबियों में से एक है निष्कासित कांग्रेसी नेता का यह कृत्य पूरा जिला के लिए एक चर्चा का विषय बन के रह गया है ।
आबकारी विभाग के द्वारा मनोज चंद्राकर के विरुद्ध धारा -34(2), 36, 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है ।
संदेह के घेरे में आज भी जिला आबकारी विभाग ।
समाचार के सुर्खियों में रहने के लिए खाना पूर्ति कार्यवाही कर वाहवाही बटोरने वाली जिला आबकारी विभाग ऐसे कई मामले है जिसमें वो जान कर भी अनजान बने रहते है, थाना बोड़ला सहित थाना राजानवागांव के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों में कोचियों द्वारा खुलेआम अधिक दामों में अवैध शराब बेच रहे है, जिसकी जानकारी विभाग को होने के बावजूद किसी भी प्रकार का कोई कार्यवाही इनके ऊपर नहीं होना यह दर्शाता है कि शायद विभाग को इन्हें संरक्षण प्रदाय किया जा रहा है जो कि संदेहजनक है।




