कबीरधाम जिले के लिए गौरव का क्षण: अम्बिकापुर के 'भव्य आदिवासी महासम्मेलन' में कामू बैगा और मोहित धुर्वे सम्मानित ।


सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित माता राजमोहिनी देवी सभागार में बीते रविवार, 10 मई 2026 को छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद द्वारा आयोजित 'भव्य आदिवासी महासम्मेलन' कबीरधाम जिले के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण लेकर आया। इस महासम्मेलन में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट और निस्वार्थ कार्यों के लिए कबीरधाम जिले के आदिवासी समाज के प्रमुख नेतृत्वकर्ताओं को सम्मानित किया गया है।



श्रद्धेय के.आर. शाह जी (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद) की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुए इस भव्य समारोह में, मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी ने अपने कर-कमलों से समाजसेवियों को सम्मानित किया।

समारोह में छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, शाखा कबीरधाम के जिलाध्यक्ष कामू बैगा जी और युवा प्रभाग के जिलाध्यक्ष मोहित कुमार धुर्वे जी को समाज के प्रति उनके समर्पण, संघर्ष और निस्वार्थ सेवा के लिए शॉल और शील्ड प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह विशाल आयोजन सीजीएवीपी (CGAVP) वेबसाइट के शुभारंभ एवं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले आदिवासी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में किया गया था।

समारोह में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
इस ऐतिहासिक अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निम्नलिखित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे:

राम देव राम (पूर्व विधायक लुण्ड्रा), बृहस्पत सिंह (पूर्व विधायक बलरामपुर),शशि सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर),आदित्य भगत (वेबसाइट के प्रस्तुतकर्ता व मेंटर ऑफ ट्राइबल यूथ), रघुवीर सिंह मार्को (वरिष्ठ समाजसेवी कोरबा छत्तीसगढ़),भगत राम सोनी (वरिष्ठ समाजसेवी व ओबीसी विचारक),अमृत टोप्पो (पूर्व मेम्बर आदिवासी आयोग),जे.किंडो (रिटायर्ड आईएएस),रामवृक्ष पैंकरा (समाज सेवी सरगुजा)मान. कौशल वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष एससी, एसटी, ओबीसी संयुक्त मोर्चा राज्य ईकाई छत्तीसगढ़)मान. मंगल राम उरांव (उप महाप्रबंधक एस.ई.सी.एल. भटगांव क्षेत्र जिला सूरजपुर छ.ग.) अनिल कुमार किसपोट्टा (प्रदेश अध्यक्ष ईसाई आदिवासी महासभा छत्तीसगढ़)इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कबीरधाम जिले के आदिवासी समाज और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, "यह केवल आपका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि कबीरधाम जिले के संपूर्ण आदिवासी समाज का गौरव है। समाज के प्रति आपकी यह निस्वार्थ सेवा और संघर्ष की भावना अनवरत ऐसे ही जारी रहे, यही हमारी कामना है। हमें आप पर गर्व है!"
यह सम्मान आदिवासी समाज के युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.