कवर्धा में नाचा पार्टियों के 700 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, मंत्री अकबर ने दी सदस्यता

 प्रदेश के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा दौरे पर है। इस दौरान जिले के 40 नाचा गम्मत पार्टियों के करीब 700 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।


कवर्धा।
 प्रदेश के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा दौरे पर है। इस दौरान जिले के 40 नाचा गम्मत पार्टियों के करीब 700 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।

कवर्धा प्रवास के दौरान मंत्री अकबर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने घोटिया रोड बस स्टैंड आगमन वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी चौक का भूमि पूजन किया। महामाया मंदिर प्रांगण में निर्मित भारत माता चौक के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके साथ ही सर्किट हाउस में उन्होंने दिव्यांग हितग्राहियों को बैटरी चलित ट्राइसिकल का वितरण किया।

इस दौरान मंत्री मो अकबर ने ग्राम समनापुर में छत्तीसगढ़ लोक नाचा गम्मत कल्याण परिवार सम्मेलन एवं कांग्रेस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिले के 40 नाचा गम्मत पार्टियों को 25 -25 हजार रुपए देने को बड़ी घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश भर के नाचा गम्मच पार्टियों के लिए सीएम भूपेश बघेल से बात रखने की बात कही।

कवर्धा के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के शुभारंभ के सवाल पर उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण होगा। उसके बाद जल्द ही नए अंतरराज्यीय बस स्टैंड भी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही जिले के 40 नाचा गम्मत पार्टियों के करीब 700 लोगों ने मंत्री मों अकबर से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.