कबीरधाम! पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने नेमीचंद पटेल..


कबीरधाम
! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति किया गया है । बता दें कि अनिल जयहिंद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ व केशव नायक प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कांग्रेस के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले से नेमीचंद पटेल को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे कांग्रेस पार्टी सहित भोयरा मरार समाज में हर्ष व उत्साह का माहौल बना हुआ है ।


नेमीचंद पटेल कबीरधाम जिले के विकास खंड बोड़ला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कटगो के आश्रित ग्राम हरमो एक छोटे से गांव के निवासी है, नेमीचंद पटेल ने अपना राजनीति जीवन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी व पूर्व वन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के राजनीति जीवन से प्रभावित होकर किया था , नेमीचंद पटेल 2020 से 2025 तक ग्राम पंचायत कटगो में सरपंच प्रतिनिधि के रूप में अपना कार्य किए नेमीचंद पटेल वर्तमान में जनपद पंचायत बोड़ला में सदस्य है।

नेमीचंद पटेल का कहना है कि मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना बड़ा पद मिलना एक बड़ी बात है पार्टी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है मै उन पर खरा उतरूंगा पार्टी द्वारा दिए गए समस्त निर्देशों का सच्चे मन से पालन करूंगा मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कांग्रेस अनिल जयहिंद प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ केशव नायक जी के साथ साथ कांग्रेस पार्टी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज , नवीन जायसवाल जिला अध्यक्ष कबीरधाम के साथ साथ पार्टी के समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं कि आपने मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को इस काबिल समझा इसके लिए मैं हृदय से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.